मिर्जापुर,01 फरवरी 2025 (ए)। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर उमड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में प्रयागराज से गोरखपुर जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के ड्राइवर ने अत्यधिक थकान और स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए मिर्जापुर के निगतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी और आगे चलाने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन चालक पिछले 18 घंटे से लगातार ड्यूटी पर था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। चालक ने अधिकारियों को सूचना दी कि वह अब ट्रेन चलाने में सक्षम नहीं है। इस पर रेलवे अधिकारियों ने दूसरे चालक की व्यवस्था करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें समय लगने के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया जैसे ही ट्रेन लंबे समय तक स्टेशन पर खड़ी रही, यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्रियों ने स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द ट्रेन को रवाना करने की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur