Breaking News

बुलढाना@ गर्भवती महिला के पेट में बच्चे के पेट में बच्चा

Share

सोनोग्राफी देख डॉक्टर हुए हैरान
बुलढाना,29 जनवरी 2025 (ए)।
बुलढाना के सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी चर्चा में है। डॉक्टर ने सोनोग्राफी को देखा तो तो वह भी चौंक गए, क्योंकि गर्भवती के पेट में बच्चा तो दिखाई दे रहा था। साथ ही इस बच्चे के पेट में भी एक बच्चा दिखाई दे रहा था। दो दिन पहले जिले के मोताला तहसील के एक गांव से 9 माह की गर्भवती महिला (32 साल) सरकारी महिला रुग्णालय पहुंची। वहां डॉक्टर प्रसाद अग्रवाल ने गर्भवती की सोनोग्राफी की। सोनोग्राफी करते समय उन्हें महिला के पेट में बच्चा तो दिखाई दिया, साथ ही उसी बच्चे के पेट कुछ और भी दिखाई दिया। डॉक्टर अग्रवाल ने और तीन बार महिला की सोनोग्राफी की तो उन्हें दिखाई दिया कि जो पेट में बच्चा है, उसके पेट में भी एक बच्चा है। डॉक्टर अग्रवाल ने यह बात अपने वरिष्ठों को बताई। वरिष्ठों ने गर्भवती महिला को डिलीवरी और किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसलिए संभाजीनगर भेज दिया।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply