मुकेश चंद्राकार हत्याकांड से जुड़ा है मामला
बीजापुर। मुकेश चंद्राकार हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्राकार के निर्माणाधीन गंगालूर मिरतुर सड़क में हुए भ्रष्टाचार को लेकर पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता ने गंगालूर थाने में एफ आईआर दर्ज कराई है। अब इस मामले में जल्द ही आरोपी इंजीनियर्स की गिरफ्तारी हो सकती है।
भ्रष्टाचार के इस मामले में राज्य सरकार के मिले आदेश के बाद कार्यपालन अभियंता ने बीजापुर के गंगालूर थाने में विभाग के पूर्व ईई बीआर ध्रुव , एसडीओ आर के सिन्हा एंव इंजीनियर जीएस कोडोपी पर धारा 3(5) , 316(5) , 318(4) के तहत मामला दर्ज कराया है।
फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पता चला है कि इंजीनियर कोडोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उसकी जमानत याचिका को लेकर 29 जनवरी को दंतेवाड़ा कोर्ट में सुनवाई होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur