सूरजपुर,22 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी सम्बंधित मामलों पर निरतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बसदेई समिति अंतर्गत धान न पाए जाने पर किसान द्वारा रकबा समर्पण करवाया गया।
गौरतलब है कि बसदेई समिति अंतर्गत आवेदक पुनिराम आ. गोकुल द्वारा 102 मि्ंटल का टोकन कटवाया गया था परंतु टीम द्वारा मौके पर जाँच की गई तो धान नही पाया गया। ऐसे में किसान द्वारा जानकारी दी गई उसके द्वारा टोकन नहीं कटवाया गया बल्कि उसके एवज में किसी बिचौलिए द्वारा टोकन कटवाया गया है और उनके पास केवल 6 मि्ंटल धान ही है जो उनके उपभोग के लिए है। ऐसे में राजस्व विभाग की टीम द्वारा 100 मि्ंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया
Check Also
अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम
Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur