जो बिना हेलमेट के चल रहे हैं वह रोड पर सुरक्षित नहीं है:संतोष महतो

सूरजपुर,21 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार, राज्य सरकार के मंसानुरूप पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटना को काम किया जा सके और लोगों को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए जागरूक किया जा सके, सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सूरजपुर जिले में स्थित सचिन मोटर के संचालक सचिन प्रताप सिंह के द्वारा यातायात पुलिस, परिवहन अधिकारी अनिल भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के दिशा निर्देश पर निशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया।

जो बिना हेलमेट के चल रहे हैं वह रोड पर सुरक्षित नहीं हैः संतोष महतो
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के द्वारा सचिन मोटर के संचालक के इस कार्य की सराहना की गई और कहा कि जो लोग बिना हेलमेट के चल रहे हैं वह रोड पर सुरक्षित नहीं है, इसीलिए सुरक्षा की दृष्टि से बाइक चालकों को हमेशा ही हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं, सचिन मोटर संचालक ने जिन मोटरसाइकिल चालकों का हेलमेट पहनाया है जो बिना हेलमेट के चल रहे थे उन्हें जागरूक होने की जरूरत है। यातायात के नियम भी लोगों को जानने चाहिए, सभी के पास स्मार्टफोन है वह चाहे तो घर पर ही गूगल में जाकर इस नियम को अच्छे से पढ़ व समझ सकते हैं, ताकि दुर्घटना की संभावनाओं को काम किया जा सके, हमारे द्वारा सूरजपुर थाने के सामने सेल्फी जॉन भी लगाया गया है हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले वह सेफ्टी बेल्ट लगाकर कर चलने वाले सभी यहां पर जागरूकता के तहत सेल्फी जोन में फोटो खिंचवाकर लोगों को संदेश देते हैं कि हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाएं और कार सेफ्टी बेल्ट लगाकर चलाएं।
हेलमेट के साथ सूचनात्मक चिन्ह व चेतावनी के संदेश भी वाहन चलाने वाले को दिया गया
निशुल्क हेलमेट के साथ एक पन्ने का चेतावनी व सूचना आत्मक चिन्ह प्रेषित किया गया ताकि उसका अध्ययन कर लोग सड़क पर सुरक्षा के साथ चले, अनिवार्य, चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्ह की जानकारी के साथ यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन,हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता,दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना,वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना,प्रेशर हॉर्न का उपयोग ना करना,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग रेलवे क्रॉसिंग,गुड समेरिटन, लाइसेंस बनवाने के नियम, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क पर वाहन चलाने के सही तरीका, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं जीवन में यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur