Breaking News

नई दिल्ली,@ सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत

Share

नई दिल्ली,20 जनवरी 2025 (ए)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ी राहत मिली। अदालत ने उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा यह मामला है। अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी के लिए मानहानि का मामला रद्द करने संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर एससी में आज सुनवाई हुई। इसे लेकर अदालत ने झारखंड सरकार और स्थानीय भाजपा नेता को नोटिस जारी किया है।


Share

Check Also

सिलीगुड़ी@दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Share कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चायसिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा …

Leave a Reply