Breaking News

कानपुर@ पत्नी ने पति से मांगी दहेज

Share

पति से बोली साथ में रहना है तो दो एक करोड़
कानपुर, 19 जनवरी 2025(ए)।
कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने अपने ही पति से एक करोड़ रुपये की मांग की है। यह मामला चौंकाने वाला है क्योंकि आमतौर पर दहेज के मामले दूल्हे पक्ष से जुड़े होते हैं, लेकिन यहां पत्नी ने पति के सामने यह शर्त रख दी है। दरअसल, कानपुर के एक स्कूल के संचालक बजरंग भदौरिया ने अपनी पत्नी लक्षिता सिंह और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पति का कहना है कि उनकी पत्नी ने उनसे शर्त रखी है कि अगर वह उसके साथ रहना चाहता है, तो उसे एक करोड़ रुपये चाहिए। यह शर्त पत्नी ने अपनी सरकारी नौकरी लगने के बाद रखी। पति का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद उसकी पत्नी ने अपना व्यवहार बदल लिया है और वह अब अपने पिता के घर रहने चली गई है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply