Breaking News

रायपुर@एमएलए के बढ़ेंगे दैनिक भत्ते

Share

राज्यपाल ने दी मंजूरी
रायपुर,18 जनवरी 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के विधायकों का दैनिक भत्ता बढ़ाने वाले संशोधन विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। राजभवन ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नगर पालिका अधिनियम में किए गए संशोधन को भी राजभवन की मंजूरी मिल गई है। दिसंबर में हुए विधानसभा के सत्र के दौरान विधायकों का दैनिक भत्ता दो हजार रुपये करने के लिए संशोधन विधेयक पारित किया गया था। राजभवन से जारी सूचना के अनुसार राज्यपाल ने इसी महीने की एक तारीख को इस संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है। राज्यपाल ने नगर पालिक अधिनियम में किए गए संशोधन को भी हरी झंडी दे दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply