Breaking News

रायपुर@महापौर पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज

Share


चुनाव की तरीख को लेकर साव ने दिया बड़ा बयान
रायपुर,06 जनवरी 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भी कल पूरी कर ली जाएगी। लेकिन इससे पहले आज से रायपुर नगर निगम में प्रशासक ने कार्यभार संभाल लिया है। हालांकि प्रशासक के कार्यभार संभालने से पहले सियासी गलियारों में पक्ष-विपक्ष के ​बीच बयानबाजी देखने को मिली थी। वहीं, अब रायपुर नगर निगम में प्रशासक के कार्यभार संभालने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम में आज से प्रशासन ने कार्यभार संभाल लिया है। नगर निगम अधिनियम में यह उल्लेखित है, निर्वाचित बॉडी का कार्यकाल 5 साल का होगा। महापौर का कार्यकाल पांच साल पूरा होने तक अगर चुनाव नहीं होते तो प्रशासक कुर्सी संभालेंगे। वहीं, निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि महापौर पद के लिए आरक्षण का काम कल पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद निर्वाचन आयोग की सूचना दे दी जाएगी। आरक्षण की सूची मिलते ही निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगी। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव जल्द ही होंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply