Breaking News

नई दिल्ली@ मनमोहन सिंह के स्मारक बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू

Share

नई दिल्ली,01 जनवरी 2025 (ए)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने स्मारक के लिए कुछ जगहों के सुझाव दिए हैं. मनमोहन सिंह के परिवार को कुछ विकल्प दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे इनमें से कोई एक स्थान का चयन कर लें ताकि स्मारक का काम शुरू हो सके। हालांकि इसके लिए पहले ट्रस्ट का गठन जरूरी है। नई नीति के अनुसार जमीन केवल ट्रस्ट को ही आवंटित की जा सकती है। ट्रस्ट बनने के बाद ही स्मारक के निर्माण का काम शुरू किया जा सकता है। ट्रस्ट स्मारक की जमीन के लिए आवेदन करेगा और आवंटन के बाद सीपीडब्ल्यूडी के साथ एमओयू पर दस्तखत होंगे।
सूत्रों के अनुसार मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के पास एक से डेढ़ एकड़ जमीन दी जा सकती है। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने स्मारक के लिए राजघाट और उसके आसपास के इलाके का दौरा किया है। यह भी संभावना है कि डॉ मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए नेहरु-गांधी परिवार के नेताओं की समाधि के पास जगह दी जाए। गौरतलब है कि यहां पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी की समाधि है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply