Breaking News

नई दिल्ली@ पावर सेंटर में पोस्टिंग की पैरवी

Share

@ डेपुटेशन से लौटे आईएएस अफसर सुबोध सिंह बनेंगे सीएम साय के प्रिंसिपल सेक्रेटरी
नई दिल्ली,19 दिसम्बर 2024 (ए)।
प्रदेश की रमन सिंह सरकार में लगातार पॉवर में रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध सिंह सेन्ट्रल डेपुटेशन से वापस लौट रहे हैं। राज्य के सीनियर और रिजल्ट देने वाले आईएएस सुबोध सिंह को सिर्फ मंत्रालय में बिठाने के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। बेदाग़ छवि और बçढ़या रिजल्ट देने वाले भारतीय प्रशासनिक अफसर की कमीं राज्य के मौजूदा मुखिया बिष्णुदेव साय ने महसूस की। तभी तो उन्होंने उनके पावर सेंटर में पोस्टिंग की पैरवी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सुबोध को भेजने का आग्रह किया था। अमित शाह दिल्ली गए और उसके दूसरे दिन सुबोध का आदेश निकल गया। सुबोध को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पावर सेंटर में पोस्टिंग देने की तैयारी है। 1997 बैच के प्रिंसिपल सिकरेट्री रैंक के आईएएस सुबोध सिंह दिल्ली से लौट रहे हैं। भारत सरकार ने उनका आदेश जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट लिखा हैज्छत्तीसगढ़ सरकार के आग्रह पर उन्हें भेजा जा रहा है। चूकि हायर लेवल के निर्देश के बाद उन्हें छत्तीसगढ़¸ भेजने का आदेश हुआ है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply