Breaking News

नई दिल्ली@ प्रियंका गांधी के बैग पर विवाद

Share

@ बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में संसद पहुंची प्रियंका, बीजेपी हुई हमलावर…
नई दिल्ली,17 दिसम्बर 2024 (ए)।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को प्रियंका गांधी संसद पहुंचीं और उनके पास एक बैग था जिस पर लिखा था, बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो। यह बैग बांग्लादेशी धार्मिक अल्पसंख्यकों के समर्थन में था, जो हाल के दिनों में विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
इससे एक दिन पहले प्रियंका गांधी संसद में फिलिस्तीन के समर्थन में बैग लेकर पहुंची थीं, जिस पर फिलिस्तीन आजाद होगा लिखा था और उसमें तरबूज और सफेद कबूतर की छवियां थीं। इन दोनों बैग्स ने राजनीतिक हलकों में बहस छेड़ दी है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के इस कदम को तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करता है और इसी कारण कांग्रेस चुनावों में लगातार हार रही है। उन्होंने इसे तुष्टीकरण का बैग बताया और कहा कि यह कदम पार्टी की छवि को और भी नुकसान पहुंचाएगा।
मानवाधिकार और समानता की आवाज उठा रहीं प्रियंका
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी के इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि प्रियंका का उद्देश्य मानवाधिकार और समानता की आवाज उठाना है। कांग्रेस के मुताबिक, प्रियंका गांधी पीडि़त समुदायों के साथ खड़ी हैं और उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ न्याय और समाज में बराबरी सुनिश्चित करना है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि वे हर उस समुदाय की आवाज बनना चाहती हैं जो दमन या उत्पीड़न का सामना कर रहा है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply