Breaking News

गौतम बुद्ध नगर@ निलंबित रवींद्र यादव के घर से निकला काली कमाई का खजाना

Share

गौतम बुद्ध नगर,15 दिसम्बर 2024 (ए)। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में नोएडा विकास प्राधिकरण के निलंबित विशेष कार्याधिकारी रवींद्र सिंह यादव के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। 18 घंटे की छापेमारी में नोएडा और इटावा स्थित ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज बरामद हुए। यादव पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।नोएडा सेक्टर-47 स्थित उनके तीन मंजिला मकान की वर्तमान कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मकान से 60 लाख रुपये के गहने और 2.5 लाख रुपये नकद बरामद हुए। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सामान की कीमत लगभग 37 लाख रुपये पाई गई। विजिलेंस टीम ने इटावा स्थित उनके स्कूल, एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल, से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए। स्कूल की भूमि और इमारत का अनुमानित मूल्य 15 करोड़ रुपये बताया गया है। स्कूल में अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग और उपकरणों की कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी गई।
जांच के दौरान विजिलेंस को रवींद्र यादव और उनके परिजनों की विदेश यात्राओं के पासपोर्ट, कई बैंकों के खातों, बीमा पॉलिसियों, और निवेशों के दस्तावेज भी मिले। टीम ने एक दर्जन से अधिक जमीनों की खरीद से जुड़े कागजात भी बरामद किए, जिनकी गहन जांच जारी है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply