Breaking News

सूरजपुर,@बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था

Share


कलेक्टर ने व्यवस्था हेतु जनपद सीईओ व नगर पंचायत सीएमओ को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
सूरजपुर,15 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठंड को देखते हुए प्रशासनिक अमला एलर्ट हो गया है।कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश जनपद सीईओ व नगर पंचायत सीएमओ को दिये हैं।इसके साथ ही सभी एसडीएम व तहसीलदार को भी सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। निर्देश के परिपालन में संबंधित अधिकारी बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था कर रहें हैं। नगर पंचायत बिश्रामपुर, जरही चौक, डांडकरवा बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। आगामी दिनों में भी अलाव जलवाकर लोगों को सर्दी से निजात दिलाने का कार्य किया जायेगा।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply