Breaking News

रायपुर,@! 20 दिसंबर के बाद पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लगने की चर्चा

Share

रायपुर,14 दिसम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होना है। वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार दोनों ही चुनावों को एक साथ करवाने की तैयारी कर रही है। वहीं, त्रिस्तीय पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही लोग ये जानने के लिए आतूर हैं कि त्रिस्तीय पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव कब होगा। हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीासगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म होने के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा। मिली जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की वजह से इस बार रायपुर मेयर समेत वार्डों का नए सिरे से आरक्षण होगा। बसे महत्वपूर्ण मेयर का रिजर्वेशन होगा।आरक्षण प्रक्रिया में राजधानी को अनारक्षित सामान्य, अनारक्षित महिला, ओबीसी और ओबीसी महिला के चार विकल्प मिलेंगे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply