Breaking News

नई दिल्ली,@ दिल्ली की महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला

Share

@कैबिनेट ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि को दी मंजूरी
नई दिल्ली,12 दिसम्बर 2024 (ए)।
चुनावी साल में आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली की महिला वोटरों को लुभाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। चालू वित्त वर्ष में दिल्ली में 18 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि के रूप में देने का सरकार ने ऐलान किया था, उस ऐलान के बाद आज दिल्ली कैबिनेट ने उसे मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा गुरुवार को मुख्यमंत्री आतिशी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाली 18 साल से ऊपर उम्र की महिलाओं को हज़ार रुपये दिए जाएंगे।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply