गिनीज बुक में
दर्ज हुआ रिकॉर्ड
भोपाल,11 दिसम्बर 2024 (ए)। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव अंतर्गत बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहली बार 5 हजार आचार्यों ने गीता के तृतीय अध्याय कर्म योग का सस्वर पाठ किया। इसके बाद मध्यप्रदेश में गीता पाठ करने का वल्र्ड रिकॉर्ड कायम हो गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्य प्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बना।
सीएम मोहन यादव ने कहा, आज भगवान के मुखारविंद से निकले गीता के श्लोक का जो वाचन हुआ है वो सिर्फ प्रदेश नहीं, देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहली बार हुआ है। मैं इसके लिए कोटि कोटि वंदन करता हूं. किसी पूजा पद्धति से हमारा विरोध नहीं है लेकिन हमारी पूजा पद्धति की बात तो हम करेंगे। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमद भगवत पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया साथ ही साधो बैंड मुंबई के द्वारा भक्तिमय गीतों की सुरमई प्रस्तुति दी गई।
विशेष रूप से मध्य प्रदेश में आ रहे पर्यटकों और आगंतुकों को गीता की महिमा से अवगत कराने के लिए प्रदेश के होटलों में श्रीमद्भगवद्गीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस की एक-एक प्रति रखने की पहल भी की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur