नई दिल्ली,10 दिसम्बर 2024 (ए)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को लेकर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने निशाना साधा। उनके मुताबिक पूर्व सीएम ने अपने आवास को सेवन स्टार रिसॉर्ट में तब्दील कर दिया। भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल के पूर्व आवास का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, जनता के पैसे खाकर उन्होंने 7 स्टार रिसॉर्ट का निर्माण करवाया। वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर लिखा, खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीश महल की सच्चाई को बताते और दिखाते हैं। जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7-स्टार रिसॉर्ट का निर्माण करवाया है। शानदार जिम, मार्बल ग्रेनाइट, लाइटिंग आदि में करोड़ों खर्च किए। बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा ना लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के टैक्स पेयर्स की कमाई लूट रहें है। इतने पैसों में दिल्ली का आम आदमी, डीडीए के 34 ईडब्ल्यूएस फ्लैट या 15 एलआईजी फ्लैट या 150 सीएनजी ऑटो या 326 ई-रिक्शा खरीद सकता है!
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur