Breaking News

नई दिल्ली@ दिल्ली चुनाव के लिए मनीष सिसोदिया की सीट बदली

Share


नई दिल्ली,09 दिसंबर 2024 (ए)।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार (9 दिसंबर) को 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया की विधानसभा सीट बदली गई है। इस बार पटपड़गंज विधानसभा सीट से कोचिंग के कारोबार से जुड़े प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा को टिकट मिला है।
वहीं, मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सिसोदिया पटपड़गंज से तीन बार विधायक रह चुके हैं।
मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस का टिकट कटा
मुस्तफाबाद सीट से इस बार आदिल खान को टिकट दिया गया है। आदिल एक न्यूज एजेंसी में रिपोर्टर रह चुके है।
पत्रकारिता छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए थे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख गोपाल राय के बहुत करीबी हैं। इस वक्त आदिल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। वह आजादपुर मंडी के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
आप ने दूसरी लिस्ट में इन पर लगाया दांव
त्रिलोकपुरी विधानसभा से रोहित महरोलिया का टिकट कटा। पूर्व पार्षद अंजना को टिकट दिया गया। उम्मीदवारों की लिस्ट में शाहदरा सीट पर भाजपा से आए जितेंद्र सिंह शंटी, तिमारपुर से भाजपा से आए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू का नाम शामिल।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply