सूरजपुर,06 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। सूरजपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कार्पियों का चक्का निकल गया, जिस वजह से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो महिला और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन सवार सात लोग विवाह समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक,राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरजपुर से लगे चंद्रपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार (आज) तड़के तेज रफ्तार स्कार्पियो का चक्का निकल गया, जिस वजह से वाहन पलट गया। वाहन में महिला, बच्चा सहित सात लोग सवार थे। इनमें दो महिलाओं सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
पिता और उसके दस वर्षीय पुत्र को घायल अवस्था में अम्बिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अंबिकापुर से मनेन्द्रगढ़ विवाह उपरांत स्वागत समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी दिनेश चौधरी 40 साल निवासी दर्रीपारा सहित सात लोग स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 15 ईई 3561 से मनेन्द्रगढ़ शादी के रिसेप्शन पार्टी में गए हुए थे। वहां से वापस आते समय तड़के करीब साढ़े तीन बजे चंद्रपुर ओवर ब्रिज में स्कार्पियो का पीछे का चक्का निकल गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
वाहन को दिनेश चौधरी चला रहा था। वाहन पलटने से आनंद चौधरी पिता संजय चौधरी 28 वर्ष झारसुगुड़ा ओडिशा, रीता चौधरी पति दिनेश चौधरी उम्र 46 वर्ष दर्रीपारा अंबिकापुर एवं पुष्पा माझी पति संतोष मांझी, 40 वर्ष एनटीपीसी कोरबा की मौत हो गई।
दुर्घटना में अजय नाथ चौधरी पिता विद्या नाथ 38 वर्ष एवं अनिकेत चौधरी पिता अजय नाथ चौधरी 10 वर्ष झारसुगुड़ा ओडिशा को चोट आई है। पिता पुत्र को जिला अस्पताल सूरजपुर से अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। वाहन में सवार दो अन्य महिलाएं सुराक्षित हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur