Breaking News

बरेली@ गूगल मैप की राह में बड़े धोखे

Share

@ कार नहर में गिरी,गनीमत से बची जान…
बरेली,03 दिसम्बर 2024 (ए)।
बरेली में एक बार फिर गूगल मैप की वजह से बड़ा हादसा होते-होते बचा। कोहरे के कारण गूगल मैप के द्वारा दिखाए गए शॉर्टकट मार्ग पर चल रहे तीन युवकों की कार नहर में गिर गई। हालांकि, गनीमत रही कि कार में सवार सभी व्यक्तियों को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।यह घटना सोमवार रात करीब तीन बजे हुई, जब कानपुर के औरैया निवासी दिव्यांशु और उसके दो दोस्त गूगल मैप का उपयोग करते हुए पीलीभीत जा रहे थे। कोहरे की वजह से मार्ग पर दिशा-निर्देशों को सही से देख पाना मुश्किल हो रहा था, इस कारण उन्होंने गूगल मैप से शॉर्टकट रास्ता लिया। गूगल मैप ने उन्हें इज्जतनगर क्षेत्र में कलापुर पुलिया के पास एक शॉर्टकट दिखाया, जिससे वे नहर वाले रास्ते पर मुड़ गए। लेकिन जैसे ही वे ग्राम बरकापुर तिराहा के पास पहुंचे, सड़क का कटान हो गया और कार नहर में पलट गई। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था और कार की गति भी ज्यादा नहीं थी, जिससे किसी को भी चोट नहीं आई।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply