चूरू,02 दिसम्बर 2024 (ए)। शादी से पहले बिजनेसमैन की बेटी का अश्लील वीडियो सामने आने पर ससुराल वालों ने ऐन मौके पर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया कि दुल्हन का किसी और के साथ संबंध है। उन्हें सबूत के तौर पर दुल्हन का एक अश्लील वीडियो मिला है। परिजनों ने युवती से पूछताछ की तो रेप का मामला सामने आया। युवती के दादा की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर सूरत (गुजरात) भेजी है। मामला 10 नवंबर को चूरू के कोतवाली थाना इलाके में हुआ, लेकिन अब सामने आया है। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया- पीडç¸त युवती के दादा ने बताया कि उनका बेटा-बहू और उसके बच्चे गुजरात के सूरत में कपड़े का व्यापार करते हैं। पिछले दिनों उसकी 23 साल की पोती की सगाई सीकर जिले में की गई थी। उसके निकाह की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। उन्होंने बताया- 10 नवंबर को घर पर बारात का इंतजार हो रहा था। बारात आते ही निकाह किया जाना था, लेकिन बारात नहीं आई। इस पर उन्होंने दूल्हे के पिता को फोन कर इस बारे में पूछा।
इस पर उन्होंने कहा कि बारात नहीं आएगी। कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि आपकी पोती का एक अश्लील वीडियो उनको भेजा गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur