Breaking News

सूरजपुर@कलेक्टर ने मंडी रोड स्थित नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

Share


सूरजपुर,29 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने नशामुक्ति केंद्र मंडी रोड़ सूरजपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने नशामुक्ति केंद्र में भर्ती सभी नशा पीडि़तो से व्यक्तिगत चर्चा किया और नशा मुक्ति केंद्र में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छाीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया कि दिसंबर 2022 से अभी तक कुल 116 नशा पीडि़त भर्ती हुए थे, जिसमें अधिकांश लोग नशा से मुक्त होकर अपने घर चलें गए हैं। साथ ही 285 मरीजों का काउंसलिंग भी किया गया है। नशामुक्ति केंद्र में प्रमुख रूप से गांजा, शराब, कोरेक्स, चरस, सुलेशन, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट के मरीज भर्ती है। उन्होंने आगे बताया कि जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में किसी भी जिले का मरीज भर्ती हो सकते है। नशामुक्ति केंद्र में मरीजों को भर्ती कर उन्हें ठीक करने का प्रयास छाीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा किया जाता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नशामुक्ति केंद्र में उपलध रिकॉर्ड के संधारण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा केंद्र की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित संबंधित को नशा मुक्ति केंद्र में रहने वाले युवाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनओं के अंतर्गत संचालित रोजगार मूलक प्रशिक्षण से जोडने के निर्देश दिए ताकि स्वरोजगार प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़े और जिससे कि वो सकारात्कम दिशा की ओर आगे बढ़ कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सके। निरीक्षण के दौरान छाीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के कर्मचारी भारती साहू, हरिकेश गुप्ता विक्रम पाले, आकाश नायक, जय विश्वकर्मा, सूरज कुसरो, अर्णव, रितेश ताजे, नर्स अनिता कुशवाहा सहित सभी स्टाफ और हितग्राही उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply