वायनाड,28 नवम्बर 2024 (ए)। प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (28 नवंबर) को संसद सत्र के तीसरे दिन वायनाड सांसद के तौर पर शपथ ली। प्रियंका गांधी पारंपरिक दक्षिण भारतीय साड़ी में शपथ ग्रहण करने पहुंची। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें संसद सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान राजस्थान की नांदेड़ लोकसभा सीट से चुने गए रविंद्र चव्हाण ने भी सांसद पद की शपथ ली।प्रियंका गांधी ने हाथ में संविधान की प्रति पकड़कर सांसद पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण से पहले वह अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंची। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वह इस मौके पर बेहद खुश हैं। इसके साथ ही गांधी परिवार के तीन सदस्य—सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अब एक साथ संसद में उपस्थित होंगे। गौरतलब है कि गांधी परिवार के अन्य सदस्य, मेनका गांधी और वरुण गांधी, भी पूर्व में लोकसभा सदस्य रह चुके हैं, और दोनों वर्तमान में भाजपा में हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur