Breaking News

नई दिल्ली,@ राहुल गांधी का हुआ माईक बंद

Share

नई दिल्ली,26 नवम्बर 2024 (ए)। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस का एक कार्यक्रम हुआ।. इस कार्यक्रम को राहुल गांधी संबोधित कर रहे थे लेकिन संबोधन के बीच में ही उनका माइक बंद हो गया। उनका माइक काफी देर तक बंद रहा लेकिन जब उनका माइक ठीक हुआ तो उन्होंने कहा कि जितना माइक बंद करना है कर लो मैं फिर भी बोलूंगा। राहुल ने कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दलितों की बात करने पर माइक बंद कर दिया जाता है। मेरा माइक ऑफ करोगे तो मैं फिर भी बोलूंगा। मैं अपनी बात पूरी करके रहूंगा। उन्होंने संविधान दिवस पर कहा कि संविधान अहिंसा का रास्ता दिखाता है। सविधान सत्य और अहिंसा की किताब है। संविधान हिंसा की इजाजत नहीं देता. उन्होंने कहा कि जहां भी हमारी सरकार आएगी, हम वहां जातिगत जनगणना कराएंगे। अगर पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी ज्यादा है तो उनकी भागीदारी कम क्यों है? उन्होंने कहा कि आपको कंपनियों के मालिक दलित या ओबीसी नहीं मिलेंगे? उन्होंने कहा कि मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की किताब नहीं पढ़ी है। हिंदुस्तान की हजारों साल की सोच और 21 वीं सदी में हिंदुस्तान की जो सोशल एंपावरमेंट की जो सच है, आंबेडर जी की, फूले जी की, बुद्ध भगवान, गांधी जी की वह इसके अंदर है। आप किसी भी स्टेट में चले जाइए केरल में नारायण गुरु जी, कर्नाटक में बसवन्ना जी, पुणे के शिवाजी महाराज, हर स्टेट में आपको ऐसे दो-तीन नाम मिलेंगे जिनकी सोच इस किताब में आपको मिलेगी।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply