Breaking News

नई दिल्ली@ संभल में असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने बिगाड़ा माहौल

Share

@ भाजपा सरकार है जिम्मेदार : राहुल गांधी
नई दिल्ली,25 नवम्बर 2024 (ए)।
यूपी के संभल जिले में रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाजी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना, जिसकी सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है।”उन्होंने आगे कहा, भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना ना प्रदेश के हित में है और ना देश के। मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं। राहुल गांधी ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा, मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफरत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े। इससे पहले प्रियंका गांधी ने संभल में हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा, संभल, उत्तर प्रदेश में अचानक उठे विवाद को लेकर राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply