Breaking News

रायपुर,@ आईईडी की चपेट में आने से जवान हुआ घायल

Share

रायपुर,24 नवम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एरिया डॉमिनेशन के लिए दल के साथ निकला डीआरजी का जवान प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल, जवान की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सुकमा के थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत नवीन स्थापित कैम्प रायगुड़ा से डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन के लिए निकला था। इस दौरान सुबह लगभग 11 बजे रायगुड़ा के जंगल में माओवादियों द्वारा लगाये गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने के कारण आरक्षक पोçड़याम विनोद घायल हो गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply