Breaking News

जयपुर@ पेरिस से दिल्ली आ रही फ्लाइट को जयपुर में ही छोड़कर भाग गए पायलट

Share

@पूछने पर कहा ड्यूटी टाइम पूरा हो गया
@ एयरपोर्ट पर 9 घंटे तक फंसे रहे यात्री
जयपुर,19 नवम्बर 2024 (ए)।
आपने कभी सुना है कि पायलट अपना ड्यूटी टाइम पूरा होने के बाद फ्लाइट को बीच में छोड़कर चले गए। जी हां, पेरिस से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट से यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसके
बाद नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और वैकल्पिक फ्लाइट की मांग की।पेरिस से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में सोमवार को एक अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब पायलट अपना ड्यूटी टाइम पूरा होने के चलते फ्लाइट जयपुर में ही छोड़कर चले गए। पायलट का कहना था कि उनके ड्यूटी आवर्स पूरे हो गए हैं। फ्लाइट में सवार 180 से ज्यादा पैसेंजर्स 9 घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। इसके बाद में उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply