- शिकायत के बाद पीडि़त पर दबाव बनाने पूरा तंत्र हुआ हावी
- प्रार्थी से आरोपी को माफी मंगवा करा…चाहते हैं कुछ लोग मामले का पटाक्षेप
- क्या कुलदीप जैसा अपराधी बनने का मिल रहा है मौका…क्या कुछ लोग एक नया कुलदीप तैयार करने की जुगत में?
- रिजवान को बचाने भाजपा से लेकर धान खरीदी में भ्रष्टाचार की भूमिका निभाने वाले,करने वाले मध्यस्थता करने में जुटे…
- अशफाक के गुर्गे ने बुलेट शोरूम के मालिक को दी थी धमकी…
- अशफ़ाक ने जिस बुलेट शोरूम से खरीदी थी बुलेट उस शोरूम को नहीं किया 6.5 लाख का भुगतान
- जान से मारने व शोरूम जलाने की धमकी देने वाला कोई और नहीं अशफाक का करीबी व सावरावा धान खरीदी प्रभारी रिजवान है…
-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर 19 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। आज का समय बहुत ही विचित्र हो गया जिसके पास धनबल है वह गलत होगा तो भी उसके लिए लोगों का दयाभाव देखा जाता है, जबकि उस व्यक्ति के लिए दयाभाव नहीं रहता जिसके साथ गलत हुआ रहता है, जिसके साथ गलत हुआ है उसे कमजोर समझ कर दबाने का प्रयास होता है और उससे भी ना बने तो सब एक होकर उसपर दबाव बनाकर शिकायतों को वापस करने का एक षड्यंत्र रचा जाता है, जैसा अभी हाल ही में हुई एक शिकायत मामले में देखा जा रहा है एक बुलेट शोरूम में घुसकर उसके मालिक से गाली गलौज किया जाता है धमकी दिया जाता है कुलदीप बन जाऊंगा मर्डर कर दूंगा शोरूम को आग लगा दूंगा, अब जब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया तब इस मामले में पटाक्षेप की राजनीति होने लगी, यह सब करने वाला कोई और नहीं सावराव का समिति प्रबंधक रिजवान है जो सूरजपुर के सबसे बड़ा ठग अशफाक उल्लाह का गुर्गा है। रिजवान इस समय ओड़गी के भाजपा मंडल अध्यक्ष का काफी खास बताया जा रहा है और समिति का प्रबंधन व धान खरीदी कार्य में प्रभारी बनने का भी प्रायस कर रहा है ऐसा सूत्रों का कहना है। प्रार्थी ने जब से अपने साथ हुई आपबीती को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है तब से लेकर इस मामले को पटाक्षेप करने के लिए धान खरीदी में भ्रष्टाचार करने वाले बड़े-बड़े दिग्गज व कुछ वरिष्ठ रोज प्रार्थी के घर पहुंच कर दबाव बना रहे हैं और कह रहे हैं कि आपसे रिजवान माफी मांग रहा है आप इसे माफ कर दीजिए।
यह है पूरा मामला- बुलेट शोरूम के संचालक सौरभ प्रताप सिंह ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि मेरे शोरूम से असफाक उल्लाह पिता जरीफ उल्लाह निवासी सोनपुर (शिवप्रसादनगर) के द्वारा लगभग 70 गाड़ियां खरीदी गयी थी जिसमें कुछ अपने नाम पर और कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम पर खरीदी की गयी थी। साख अच्छी होने की वजह से कुछ गाड़ियां ऐसे ही ले गया था जिसमें 650000/- (छः लाख पचास हजार) रूपये बकाया है जिसके एवज में 300000/- (तीन लाख) का चेक दिया था और 350000/- (तीन लाख पचास हजार) रूपये नगद भेजवाने को कहा था। जो अभी तक न तो नगद राशि प्राप्त हुई और न ही चेक की राशि प्राप्त हुई। इस बीच चेक की राशि भी अनादरित हो गयी। इसी बीच असफाक उल्लाह की बुलेट जो वह शो रूम से लेकर गया था जो पानी में चले जाने की वजह से उसमें तकनीकी खराबी आ गयी थी, जिसे असफाक उल्लाह ने बनाने के लिये लगभग चार महिना पहले दिया था और कहा था कि मेरे बुलेट को बना दिजियेगा और जब लेने आऊंगा तब बुलेट के बनवाने का पैसा और बकाया 6 लाख 50 हजार का रकम दे दूंगा और असफाक ने जाते-जाते यह भी कहा था की यह वाहन जब मैं आऊंगा तभी दिजियेगा किसी और को बिलकूल नहीं। इसी बीच असफाक उल्लाह का दोस्त जिसका नाम मो. रिजवान अंसारी जो सोनपुर (शिवप्रसादनगर) का रहने वाला है जो शो रूम में 08 नवम्बर 2024 तथा 10 नवम्बर 2024 को दो दिन आया और उसके द्वारा यह कह गया कि मेरा बुलेट कब दे रहे है, क्योंकि असफाक ने मुझे यह बुलेट बेच दिया है। शोरूम संचालक द्वारा असफाक उल्लाह की तरफ बकाया राशि की बात बतायी गयी और यह भी कहा गया की यह बुलेट असफाक ने बनाने को दिया है और यह वाहन मैं आपको नहीं दे सकता। तो रिजवान अंसारी द्वारा शोरूम संचालक को और उसके भाई सचिन प्रताप सिंह के साथ वहां मौजुद स्टॉफ के मौजूदगी में भद्दी-भद्दी गालीयां देते हुए मेरे शोरूम में आग लगाने की बात कही साथ ही झूठे मामले रेप केस में फंसाने की बात कही। धमकी देते हुये उसके द्वारा यह कहा कि तुझे किसी छोटी बच्ची या फिर मेरी पत्नि के द्वारा रेप केस करवा कर फंसा दूंगा। गाड़ी दे दो वरना मैं भी कुलदीप साहू बन जाऊंगा और तेरा मर्डर कर दूंगा, तेरे शोरूम में आग लगा दूंगा। रिजवान द्वारा उक्त कही गयी बात का मेरे मोबाईल में रिकार्डिंग भी है। शोरूम संचालक का यह भी कहना है कि उसके द्वारा रिजवान को यह भी कहा कि असफाक उल्लाह से बात करा दो या फिर गाड़ी का पेपर दिखा दो पर वह किसी में भी तैयार नहीं हुआ और अपना ही जबरदस्ती करता रहा। इस पूरे प्रकरण में शोरूम संचालक का कहना है कि उन्हें इस बात का संदेह है कि असफाक उल्लाह द्वारा यह पूरा षडयंत्र किया जा रहा है क्योंकि असफाक के साथ रिजवान अंसारी की मित्रता है और असफाक उल्लाह के द्वारा बकाया राशि जो उसे उससे लेनी है असफाक को न देना पड़े इसलिए रिजवान को साजिश के तहत लाया जा रहा है। शोरूम संचालक को इस बात की जानकारी भी मिली की असफाक उल्लाह इस समय फरार चल रहा है पर उन्हें संदेह है कि रिजवान और असफाक दोनों एक दूसरे के सम्पर्क में है।
अब रिजवान को बचाने कई लोग हुए सक्रिय,मामले में माफी दिलाकर बचाने की कवायद- बताया जा रहा है अब बुलेट शोरूम के मालिक को धमकाने वाले रिजवान को बचाने कई लोग सक्रिय हो गए हैं। सभी सक्रिय लोग अलग अलग तरह से बुलेट शोरूम के मालिक को समझा रहे हैं और रिजवान को माफी देने की बात कह रहे हैं। रिजवान जो कुछ दिन पहले बुलेट शोरूम में जाकर कुलदीप की तर्ज पर अपराधी बनने की धमकी दे रहा था वह अब कई लोगों के साथ जिनमें सत्ताधारी दल के लोग हैं बुलेट शोरूम के मालिक पर एक तरह से माफी देने का दबाव भी बनवा रहा है। वैसे जो लोग माफी के लिए बुलेट शोरूम के मालिक से संपर्क कर रहे हैं वह रिजवान को संरक्षण देने के लिए ही ऐसा दबाव बना रहे हैं।
रिजवान को माफी दिलाकर क्या कुलदीप जैसा अपराधी बनाने की जुगत में हैं कुछ लोग?
वैसे रिजवान के पक्ष में आकर उसे माफी दिलाने की जुगत में लगे कुछ लोग जो राजनीति से जुड़े हैं सत्ताधारी दल से जुड़े हैं क्या रिजवान को कुलदीप जैसा ही अपराधी बनाना चाहते हैं क्योंकि कुलदीप के पीछे भी तत्कालीन सत्ताधारी लोग समर्थक थे और उसके गलतियों पर पर्दा डालने वाले थे जिस वजह से वह इस स्तर का अपराध कर सका वहीं रिजवान को जिस तरह अब सत्ता के लोग संरक्षण दे रहे हैं वह भी कुलदीप बनाने में ही रिजवान को लगे हैं यह कहना सोचना गलत नहीं होगा। कुलदीप का मनोबल इसी तरह के संरक्षण की वजह से बढ़ा था जो अब रिजवान को मिल रहा है।
क्या जो लोग माफी के लिए कह रहे हैं वह अपने साथ इस घटना के घटने पर रिजवान को माफ करते?
वैसे सत्ताधारी दल से जुड़े वह लोग जो आज रिजवान को माफ करने कह रहे हैं क्या वह अपने साथ यही घटना घटने पर रिजवान को माफ करते। वैसे यह सवाल उनसे पूछना जरूर चाहिए और उनसे यह भी पूछना चाहिए कि उन्हें क्या ऐसा रिजवान ने लालच दिया है जिससे वह एक अपराधी के पक्ष में खड़े हैं। वैसे रिजवान को भी मानना पड़ेगा सत्ताधारी दल के लोगों को अपने पक्ष में लाने उसने ऐसा चारा डाला है कि अब सत्ताधारी लोग उसके लिए हर समय खड़े हैं और वह तब तक बैठने वाले नहीं जबतक अब रिजवान न कह दे।
धान खरीदी केंद्र का प्रभारी बनने दिया है रिजवान ने लाखों,लाखों का लालच ही रिजवान के लिए समर्थन का कारण बन रहा है
सूत्रों की माने तो रिजवान धान खरीदी केंद्र का प्रभारी रह चुका है और अपराध दर्ज होने के कारण उसे हटाया न जाए इसलिए वह अब नेताओं की शरण में है वहीं उससे किसी नेता ने लाखों लिया है और वह लाखों की लालच की वजह से ही रिजवान के पक्ष में है। लाखों में जो राशि बताई जा रही है वह 10 लाख की राशि है। वैसे अब 10 लाख को बचाने के लिए ही पूरी कवायद जारी है और रिजवान के लिए नेता बुलेट शोरूम के मालिक को बातें धमकी भूल जाने को कह रहे हैं। वैसे नेता आज जरा लालच में एक अपराधी को बचाने में जुटे हैं जबकि वह यह भूल रहे हैं कि आज उनकी यह लालसा लालच कल एक अपराधी बड़ा तैयार करने जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur