Breaking News

अंबिकापुर@कुएं में गिरने से युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,18 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। कुएं में गिरने से अचेत एक व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनसुार रामप्रताप उम्र 40 वर्ष मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बकिरमा का रहने वाला था। वह 17 नवंबर की शाम को घर के पास कुएं में पैर-हाथ धोने गया था। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने पहुंचे। कुएं के पास उसका चप्पल पड़ा था। परिजन ने देखा तो वह कुएं में गिरा था। उसे निकाकलकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़@ संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर का समापन एमसीबी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनर हुए शामिल

Share संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,कार्यकर्ताओं में समन्वय और अनुशासन पर दिया गया …

Leave a Reply