Breaking News

अम्बिकापुर@केशवपुर में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू,141 बच्चे ले रहे प्रशिक्षण

Share


तीन दिन तक सीखेंगे प्राथमिक उपचार,गांठ-बंधन,अनुशासन और नेतृत्व के गुर

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय केशवपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सरगुजा के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। 18 से 20 सितंबर तक चलने वाले शिविर में विद्यालय के 141 स्काउट्स एवं गाइड्स हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा के मार्गदर्शन तथा विद्यालय की प्राचार्य शशि असाटी के निर्देशन में किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर जिला संगठन आयुक्त योगेश विश्वकर्मा, संकुल समन्वयक विश्वजीत पाठक,वरिष्ठ व्याख्याता अनिल त्रिपाठी,शिविर संचालक सतीश भाई पटेल,सहायक शिविर संचालक निशा,क्वार्टर मास्टर स्वेच्छा केसरी सहित प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ रोवर-रेंजर्स उपस्थित रहे। शिविर में बच्चों को स्काउट नियम, प्रतिज्ञा,ध्वज, ध्वज गीत और स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्राथमिक उपचार,गांठ एवं बंधन,अनुशासन तथा विभिन्न स्काउटिंग गतिविधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। रचनात्मक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे,जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन,आत्मनिर्भरता,सहयोग, नेतृत्व क्षमता,सेवा भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। प्राचार्य शशि असाटी ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बच्चों से शिविर की सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। शिविर का समापन 20 सितंबर को होगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जवाहर नवोदय विद्यालय में आदर्श युवा ग्राम सभा,विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र की जमीनी प्रक्रिया

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा में शुक्रवार को आदर्श …

Leave a Reply