भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने स्टेडियम गेट पर किया आयोजन,राष्ट्र की समृद्धि और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। भाजपा विधि प्रकोष्ठ, जिला सरगुजा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम के मुख्य द्वार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर राष्ट्र की समृद्धि तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की उनकी राजनीतिक यात्रा में सुशासन, विकास और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 2025 में उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में 25वें वर्ष में प्रवेश किया था।
370 से न्यायिक कानूनों तक फैसलों का किया उल्लेख : कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं विद्यानंद मिश्रा,अशोक दुबे,मनीष सिंह,विनोद दुबे और धनंजय मिश्रा ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने मोदी सरकार के कार्यकाल में लिए गए विभिन्न निर्णयों का उल्लेख किया। इनमें अनुच्छेद 370 में बदलाव,अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए आपराधिक कानूनों के लागू होने तथा डिजिटल तकनीक के विस्तार का जिक्र किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
दीया राष्ट्रसेवा
के संकल्प का प्रतीक
कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता पीयूष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन अधिवक्ताओं और न्याय जगत से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रज्वलित किया गया प्रत्येक दीप राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर बलराम सोनी,संजीव सेठ,श्यामलाल गुप्ता, संपूर्णांक गुप्ता,आशा तिवारी,विद्याभूषण श्रीवास्तव,नीलम केशरवानी,अरविंद कनौजिया,अश्वनी पाण्डेय,अनिल सिन्हा, विवेक पाण्डेय,अपूर्वा विश्वकर्मा,सुरेंद्र पाण्डेय,ज्योति मंडल,संदीप तिवारी,साक्षी सिंह, के.एन. त्रिपाठी,राजू गुप्ता,राकेश कुमार, संगीता ध्रुवे,सोनू सोनी,वीरेंद्र सिंह और कृष्णा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur