सूरजपुर/प्रेमनगर,16 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक,शिक्षा सरगुजा संभाग में पत्रानुसार नरसिंहपुर (म.प्र.) में दिनांक 16. 11. 2024 से 20. 11. 2024 तक आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कबड्डी बालक/ बालिका 17 वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर के रोशन सिंह राज उईके का चयन हुवा है। इस शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 – 25 हेतु जिला स्तर पर एवं जिला से राज्य स्तरों पर प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। जहां प्रतिभावान उत्कृष्ट छात्रों का चयन कर नेशनल स्तर पर खेल के लिए छाीसगढ़ से 14 नवंबर को रवाना किया गया। ज्ञात हो कि छात्रों के हुनर को निखारने व प्रोत्साहित करने भारत सरकार राष्ट्रीय खेल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में नेशनल कबड्डी के लिए सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर के उत्कृष्ट खिलाड़ी रोशन राज उईके कक्षा 11 वीं का चयन हुआ है। जो इस क्रीड़ा में शामिल होने 14 नवंबर को 17 से 20 नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर खेल स्टेडियम के लिये रवाना हुए है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur