Breaking News

कोंडगांव,@ अब ड्रोन पहुंचाएगा दवाएं

Share

@ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित होगी ये सेवा
कोंडगांव,11 नवम्बर 2024 (ए)।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ब्लड सैंपल सहित अन्य जरूरी दवाएं ले जाने में एक लंबा समय लगता है. लेकिन अब कोंडगांव सहित अन्य नक्सल प्रभावित जिलों के अस्पतालों में दवाएं सहित अन्य जरूरी सेवाएं जल्द पहुंचेंगी. क्योंकि इस सेवा के लिए ड्रोन की शुरुआत की गई है. फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है. इसके तहत मर्दापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक ड्रोन दवाएं लेकर जाएगा. साथ ही मरीजों के जांच सैंपल लेकर वापस भी लौटेगा.इस सुविधा की शुरुआत रविवार को की गई. जिला अस्पताल के बाहर रिमोट का बटन दबाकर ड्रोन उड़ाया गया. ऐसे में आने वाले दिनों में इसे आस-पास के अस्पतालों के लिए भी शुरू किया जाएगा. जिससे लोगों को सहूलियत मिलेगी. सी एमएचओ डॉ. आरके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ड्रोन सेवा को दूरस्थ इलाकों में मेडिकल फैसिलिटी को बढ़ाने के लिए किया गया है. ड्रोन ना सिर्फ दवाओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचेगा बल्कि वहां से डॉक्टरों की टीम सीएचसी में पहुंचे हुए मरीजों के ब्लड और यूरिन जैसे सैंपल ड्रोन के सहारे वापस भी भेजेगी.


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply