Breaking News

नयी दिल्ली@ डॉन ने बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दी धमकी

Share

@ कहा…अगर ऐसा नहीं किया तो…मचा हड़कंप
नयी दिल्ली,11 नवम्बर 2024 (ए)।
सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी धमकी मिलने लगी है। उन्हें पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी है और कहा है कि वह 15 दिनों के भीतर माफी मांग लें नहीं तो पछताना पड़ेगा। भट्टी ने दुबई से दो वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो में वह मिथुन चक्रवर्ती को बुरा-भला कहता दिखाई देता है। दूसरे वीडियो में वह मिथुन चक्रवर्ती के बयान को चलाता है और पीछे से डायलॉगबाजी करता है।
दरअसल 27 अक्टूबर को कोलकाता में एक रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मिथुन ने कहा था. एक नेता ने कहा था कि यहां की 70 फीसदी आबादी मुसलमान है। हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा दिया जाएगा। मैं कहता हूं कि हम तुम्हें काटकर नदी में नहीं बहाएंगे लेकिन तुम्हारी जमीन में जरूर गाड़ देंगे। पाकिस्तानी डॉन ने कहा, यह वीडियो मिथुन चक्रवर्ती के लिए है। कुछ दिन पहले उसने कहा था कि मुसलमानों को काटूंगा और गाड़ दूंगा। मिथुन साहब, आपको मेरा मशविरा है कि 10 से 15 दिनों की भीतर आप इस बकवास के लिए माफी मांग लें नहीं तो पछताना पड़ेगा।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply