Breaking News

गया,@ चुनावी मंच से नितिश कुमार ने दहाड़ मारी

Share

@ अभी चुपचाप सुनो, ज्यादा मत बोलिए…
गया,10 नवम्बर 2024 (ए)।
बिहार के मुखिया नीतीश कुमार आज रविवार को गया के इमामगंज में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. यहां से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किए. इस दौरान नीतीश कुमार जब मंच से अपनी उपलब्धियां गिनवा रहे थे, सभा में मौजूद जीविका दीदियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस पर नीतीश कुमार भड़क गए और उन्हें चुप रहने को कहा.
दरअसल, गया के इमामगंज के जमुना टांड़ मैदान में एनडीए के हम प्रत्याशी दीपा मांझी के समर्थन में रविवार को सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे. जहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया गया. नीतीश कुमार के भाषण के दौरान जीविका दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर शोर मचा रही थीं. जीविका दीदी अपनी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बोलने लगी. तभी नीतीश कुमार ने कहा, “अभी चुपचाप सुनो, आपकी बात को सुनेंगे, ज्यादा मत बोलिए.” उसी का जवाब देते हुए मंच से सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों को कहा कि सुनो स्वयं सहायता समूह पहले कितना कम था.
जीविका दीदियों को लेकर और क्या कहा?
जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनो स्वयं सहायता समूह पहले कितना कम था.
2006 कर्ज लेकर जीविका के स्वय सहायता का वृद्धि कराया. केंद्र वाला पहले जीविका को जीविका दीदी पर नाराज था. उन लोगों ने देखकर आजीविका किया है. 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदियों की संख्या है. अब यह शहरी क्षेत्रों में भी होगा. पंचायती राज में महिला को 50त्न आरक्षण दिया. पुलिस में 35त्न आरक्षण दिया. यह सबसे ज्यादा आरक्षण सिर्फ बिहार में है. अगला चुनाव के पहले 12 लाख को नौकरी मिलेगी.


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply