Breaking News

मुजफ्फरपुर@ छात्रा को महंगी पड़ी फेसबुक पर दोस्ती

Share

@ परिवार को भेजना पड़ा शहर से बाहर,टेंशन में आए सब…
मुजफ्फरपुर ,04 नवम्बर 2024 (ए)।
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक गांव की बीए की छात्रा को फेसबुक पर दोस्ती बहुत महंगी पड़ गई। शादी का ऑफर ठुकराया तो लड़के ने फेसबुक पर लड़की का फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पीछा छोड़ने के लिए 5 लाख की रंगदारी मांगी है। छात्रा मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के एक गांव की रहने वाली है। छात्रा की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरूकर दिया है। परिवार वालों ने डर के मारे लड़की को बिहार से बाहर भेज दिया है। आरोपी लड़की के पिता और भाई को जान मारने की धमकी दी है। लड़की की मां ने रविवार को थाना में सीतामढ़ी के परिहार के महावीर कुमार के खिलाफ आवेदन दिया है। पीडि़ता की मां ने पुलिस को बताया कि उनके पति दिल्ली में मछली का कारोबार करते हैं। बेटा बंगाल में मजदूरी करता है। घर में कोई मेल मेंबर नहीं रहने के कारण परिवार में खौफ का माहौल बना हुआ है। लड़का इसी बात का फायदा उठा रहा है। लड़की की मां द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक फेसबुक पर दोस्ती के बाद महावीर कुमार ने लड़की के साथ शादी करने का ऑफर दिया। बेटी ने ऑफर ठुकराया तो युवक उग्र हो गया। युवक घर तक आकर परेशान न करे, इसलिए बेटी को पिता के साथ दिल्ली भेज दिया। अब वह पति और बेटे को कॉल कर गालियां और धमकी दे रहा है और पीछा छोड़ने के लिए पांच लाख की रंगदारी की मांग कर रहा है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply