कुसमी/बलरामपुर,03 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब कुसमी से राजपुर जाने वाली मुख्य मार्ग पर बुढा बगीचा के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पानी से भरी डबरी में जा पलटी। इस हादसे में एक महिला और एक बच्ची सहित सभी यात्रियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही देर रात सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर घटना की जानकारी ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की राम लगभग 8 बजे की है। लरिमा कुसमी निवासी 35 वर्षीय चंद्रावती पति संजय मुंडा जो की सूरजपुर जिला में शिक्षक के पद पर पदस्थ थी। दीपावली की त्यौहार मनाने अपने घर आई थी। दीपावली त्यौहार के बाद चंद्रावती अपनी ड्यूटी पर वापस सूरजपुर जा रही थी। चंद्रावती मुंडा के साथ वाहन में उसके पति संजय मुंडा 33 वर्ष एवं 6 वर्षीय पुत्री कीर्ति सहित गाँव के चार अन्य लोग सवार थे। वाहन जैसे ही कुसमी से राजपुर मुख्य मार्ग में राजपुर से 3 किलोमीटर पहले लडुआ के पास पहुँची।
वाहन के तेज रफ्तार होने के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया तथा वाहन सड़क के दूसरी ओर पानी से भरी डबरी में जा पलटी। घटना में वाहन पलट कर पानी मे पूरी तरह से डूब गया जिससे वाहन को बंद हो जाने से स्कार्पियो वाहन का सभी दरवाजे लॉक हो गया। जिससे उसमे बैठे सभी यात्री फँस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने उसमे बैठे यात्रियों को बचाने की कोशिश की परंतु वाहन में सभी दरवाजो का शीशा बंद था केवल चालक के तरफ का दरवाजे के शीशा खुला था जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से किसी तरह वाहन के खिड़की से चालक को खींचकर बाहर निकाला गया,
वहीँ सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुँची। परंतु वाहन के पानी मे पुरी तरह से डूबे होने के कारण रेस्क्यू करने के लिए जेसीबी मँगाया गया।जेसीबी की सहायता से वाहन को डबरी से काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। जब वाहन को बाहर निकाला गया तो उसमें बैठे सभी लोग मृत पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने सभी मृतकों के शव को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
घटना में माता पिता पुत्री सहित आठ लोगों की मौत
कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लरीमा निवासी चंद्रावती मुंडा पति संजय मुंडा 35 वर्ष, संजय मुंडा पिता वासुदेव 33 वर्ष कीर्ति मुंडा पिता संजय मुंडा 6 वर्ष सहित गाँव के अन्य चार लोग जिसमे उदय नाथ 27 वर्ष, मंगल दास 21 वर्ष, भूपेंद्र मुंडा 18 वर्ष व अवनीत राम प्रजापति 17 वर्ष थे। ये सभी स्कार्पियो क्रमांक सीजी 15 डीपी 6255 में सवार होकर लरिमा से सूरजपुर जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम बुढाबग़ीचा लडुआ पहुँचे तभी वाहन चला रहे चालक करकली निवासी मुकेश दास 26 वर्ष वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद वाहन सड़क के दूसरी तरफ़ एक पानी से भरी डबरी में जा गिरी और पलट गया। इस घटना में चंद्रवती उसके पति संजय सहित 6 वर्षीय पुत्री कीर्ति सहित उसमे सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक का अम्बिकापुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गया।
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur