नई दिल्ली,01 नवम्बर 2024 (ए)। आज यानि 01 नवंबर को दिन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के काफी खास दिन है। 1 नवंबर को ही मध्यप्रदेश नया राज्य बना था तो वहीं 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश के अलग होकर छत्तीसगढ़ का नए राज्य के रूप में गठन हुआ था। एक ओर जहां मध्य प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, वहीं छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध एक तेजी से प्रगतिशील राज्य है। दोनों राज्यों में आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है। आज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब,आंध्र प्रदेश,कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु,पुडुचेरी और लक्षद्वीप का भी स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन सभी राज्यों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के निवासियों को स्थापना दिवस पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी मंगलकामना है कि इन सभी राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के लोग देश की विकास यात्रा में योगदान देते रहें और उनका जीवन शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। मैं उनके, तथा सभी देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के निवासियों को स्थापना दिवस पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur