Breaking News

मुंबई/रायबरेली@ अब लॉरेंस बिश्नोई को मिली धमकी

Share

@ कहा 5,000 शूटर रेडी…
@ वीडियो हुआ वायरल, पुलिस हरकत में…
मुंबई/रायबरेली,27 अक्टूबर 2024 (ए)।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से आई धमकियों के बीच सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिश्नोई फिर से सुर्खियों में है, और ऐसी अटकलें हैं कि वह अब सलमान खान को निशाना बना सकता है। इस तनावपूर्ण माहौल में, उत्तर प्रदेश के
रायबरेली के एक युवक ने लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर सलमान को कुछ हुआ, तो वह जेल के अंदर बिश्नोई से सीधे भिड़ने के लिए तैयार है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमकी भरा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 37 सेकंड के एक वीडियो में रायबरेली के युवक ने बिश्नोई को कड़ी चेतावनी दी है। वीडियो में वह कह रहा है, सुनो लॉरेंस बिश्नोई, तुम्हारे पास 2,000 शूटर हो सकते हैं, लेकिन मैंने 5,000 शूटर मुंबई भेजे हैं। अगर सलमान भाई को कुछ हुआ तो मैं जेल में तुम्हारा सामना करूंगा। यह वीडियो वायरल होते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति का पता लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान रायबरेली के दीपेमऊ सोहवाल गांव के निवासी के रूप में की है और वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply