शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक के दोस्त ने उसको पत्नी के साथ सुहागरात का प्राइवेट वीडियो रिकार्ड करने कहा। उसके बाद युवक ने वैसे ही किया। लेकिन उसे क्या पता था कि उसका दोस्त धोखे से वीडियो हासिल कर लेगा और उले ब्लैकमेल करेगा। अब युवक ने अपने दोस्त के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। एक युवक ने अपने दोस्त के कहने पर अपनी वाइफ के साथ सुहागरात का वीडियो बना लिया। उसके बाद उसके दोस्त ने एक दिन उसके मोबाइल से वीडियो ले लिया और फिर उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगा। हालांकि, पीडि़त ने उसे कई दफा पैसे भी दिए। इतना ही नहीं पैसे न देने पर दगाबाज दोस्त ने वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दी। वहीं ब्लैमेलिंग से परेशान युवक ने अंत में पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी की पहचान शिवम मिश्रा के रूप में हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur