Breaking News

रायपुर@ जेल में मनेगी विधायक देवेंद्र यादव की दिवाली

Share

@ 4 नवंबर तक बढ़ी रिमांड
रायपुर,22 अक्टूबर 2024 (ए)।
बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हो रही हैं। सोमवार को बलौदाबाजार सीजेएम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान उनकी रिमांड की अवधि 4 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इसके चलते इस बार दीपावली भी देवेंद्र यादव जेल में ही मनाएंगे। विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से जेल में बंद हैं और अब तक उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है। गिरफ्तारी के 66 दिन बीतने के बाद भी बार-बार रिमांड बढ़ाई जा रही है, जिससे वे जेल से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देवेंद्र यादव की कोर्ट में पेशी हुई, जहां पुलिस ने उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग की। लंबी बहस के बाद कोर्ट ने उनकी रिमांड को 4 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला सुनाया। देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने अदालत में यह तर्क दिया कि इतनी लंबी हिरासत के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस सबूत नहीं जुटाए हैं, लेकिन पुलिस की मांग पर अदालत ने रिमांड बढ़ा दी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply