नई दिल्ली,22 अक्टूबर 2024 (ए)। लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी गई है। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने इस संदर्भ में एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी के लिए 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम घोषित किया है। राजशेखावत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा, हमें यह स्पष्ट है कि हमारी धरोहर, परम आदरणीय अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई ने कराई थी। उन्होंने आगे कहा,जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसे करणी सेना की तरफ से इनाम मिलेगा। साथ ही, उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जिम्मा भी हमारी संस्था उठाएगी।
बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली
हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो भी सलमान खान के साथ खड़ा होगा, उसे गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur