Breaking News

हैदराबाद@ सेक्स बाजार का भंडाफोड़

Share

@ 40 महिलाएं समेत 150 लोग अरेस्ट
हैदराबाद,20 अक्टूबर 2024 (ए) ।
हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में एक पब से कम से कम 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 40 महिलाएं शामिल हैं।पब के बारे में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और पब को सील कर दिया। पुलिस के मुताबिक 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिनमें से आधी महिलाएं हैं। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वेंक रमन्ना ने ब ताया, बीती रात रोड नंबर 3 पर एक पब में छापा मारा गया जहां से 100 पुरुषों और 40 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पब में वे गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थीं। पब को सील कर दिया गया है। एसीपी ने कहा, कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पब के मालिक, बाउंडर्स, डीजे ऑपरेटर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply