Breaking News

मुंबई@ महाराष्ट्र में सीट बंटवारे से पहले ठाकरे और कांग्रेस में ठनी

Share

बांद्रा पूर्व से उद्धव ने किया उम्मीदवार का ऐलान
मुंबई,18 अक्टूबर 2024 (ए)।
विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही महाराष्ट्र की राजनीति गरमाने लगी है। विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच ठन गई है। हालांकि एमवीए में अभी तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय भी नहीं हुआ है लेकिन दोनों दल मुंबई की बांद्रा (पूर्व) सीट को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने मुंबई की बांद्रा (पूर्व) सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। उद्धव की शिवसेना ने कहा है कि वरुण सरदेसाई बांद्रा (पूर्व) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि वरुण सरदेसाई आदित्य ठाकरे के मौसेरे भाई हैं। वरुण सरदेसाई पिछले 14 साल से युवा सेना में काम कर रहे हैं और आदित्य ठाकरे के बेहद करीबी लोगों में माना जाते हैं।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply