नई दिल्ली,18 अक्टूबर 2024 (ए)।आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्डि्रंग के मामले में 2 साल बाद जमानत दे दी है। सत्येंद्र जैन मई 2022 से तिहाड़ जेल में बंद थे। कोर्ट ने कुछ कड़ी शर्तों के साथ उन्हें जमानत पर रिहा किया है, जिसमें 50,000 रुपये का निजी मुचलका भी शामिल है।कोर्ट ने रखी ये शर्तें राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत देते हुए शर्त रखी है कि सत्येंद्र जैन केस के संबंध में किसी भी व्यक्ति से बातचीत नहीं कर सकते और वह देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रायल के पूरा होने में अभी वक्त लग सकता है, इसीलिए उन्हें जमानत दी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur