Breaking News

सूरजपुर,@मुख्यमंत्री द्वारा चेक वितरण कर एनआरएलएम के दीदी को दिया गया बीमा का लाभ

Share


सूरजपुर,15 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत सिलौटा जनपद प्रतापपुर में आयोजित सीएम कार्यक्रम में श्री विष्णु देव साय माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतगर्त निलेश्वरी को बीमा का लाभ प्रदान करते हुए चेक वितरण कर आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत गोविंदपुर में जर्मनिया दीदी शिव आजीविका समूह से जुड़ी हुई थी एवं एनआरएलएम (बिहान) के एफएलसीआरपी द्वारा जर्मनिया दीदी को छाीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक गोविंदपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना कराया गया था।
जर्मनिया दीदी की मृत्यु उपरांत उनकी बेटी निलेश्वरी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2.00 लाख का चेक प्रदान किया गया। जिससे उसके परिवार की आर्थिक स्थिति में बहुत मददगार साबित हुआ।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply