Breaking News

बिलासपुर@ बिलासपुर के सेंट्रल जेल में गैंगवार

Share

@दशहरा की शाम कैदियों के बीच झड़ड़प,एक घायल
बिलासपुर,14 अक्टूबर 2024 (ए)।
सेंट्रल जेल में दशहरा की शाम उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में हत्या के आरोपी लोकेश तिवारी ने नशीली कफ सिरप बेचने के आरोप में बंद नवीन निर्मलकर पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे नवीन घायल हो गया। घटना के बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जेल प्रहरी ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों कैदियों की पुरानी दुश्मनी जेल के बाहर से चली आ रही थी। लोकेश तिवारी ने सिरगिट्टी इलाके में नवीन के माता-पिता पर हमला करवाया था, जिसका बदला नवीन ने जेल में लेने की कोशिश की थी। घटना जेल के डी खंड में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई, जब नवीन आशीर्वाद लेने के लिए गया था। इस दौरान लोकेश ने उस पर हमला कर दिया। जेल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply