Breaking News

नई दिल्ली/देहरादून@ फिर ट्रेन पलटाने की साजिश

Share

ट्रैक पर मिला केबल,डिरेल होने से बाल-बाल बची देहरादून-टनकपुर साप्‍ताहिक
नई दिल्ली/देहरादून,14 अक्टूबर 2024 (ए)। एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश सामने आई है। इस बार यहां देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन (15019) को खटीमा और बनवसा के बीच पलटने की साजिश हुई है। रविवार की रात 3ः20 बजे रेल ट्रैक पर आठ फीट लंबा मोटा केबल डाल दिया गया, जो इंजन के पहिया में फंस गया। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक लिया। जब नीचे उतरकर देखा तो मोटा केबल पहिया में फंसा हुआ था। लोको पायलट की होशियारी से ट्रेन डिरेल होने से बाल-बाल बच गई।लोको पायलट ने रेल कंट्रोल मैसेज से सूचना दी। मैसेज मिलते ही अधिकारियों ने खलबली मच गई। इज्जतनगर से अधिकारी और सुरक्षा बल की टीम पहुंची। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को 20 मिनट के बाद टनकपुर को रवाना कराया गया। मामले की जांच के लिए बरेली,पीलीभीत आरपीएफ की टीमों के साथ-साथ खुफिया टीमें भी लगाई गई हैं। पिछले महीने इज्जतनगर डिवीजन के रुद्रपुर सिटी आउटर पर एक लोहे का पोल 12 फीट लंबा रखा गया था। जिसमें रामपुर जीआरपी और सिविल पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर घटना का खुलासा किया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply