Breaking News

कोलकाता@ कोलकाता रेप-मर्डर,15 अक्टूबर को देशभर में अनशन करेगा आईएमए

Share

@ भूख हड़ताल कर रहा एक और डॉक्टर गंभीर…
@ 77 डॉक्टर्स ने इस्तीफे की धमकी दी…
कोलकाता,13 अक्टूबर 2024 (ए)।
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 5 अक्टूबर से अनशन पर बैठे ट्रेनी डॉक्टरों के समर्थन में आईएमएने अनशन करने का ऐलान किया है।आईएमए ने रविवार को एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि पूरे देश में आईएमए्र जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अनशन करेगा।स्टेटमेंट में कहा गया कि कोलकाता के युवा डॉक्टर अपनी वाजिब मांगों को लेकर अनशन पर हैं। इस आंदोलन को जनता का समर्थन मिल रहा है। आईएमए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी मांगों को स्वीकार करने की अपील करता है।
वहीं, पश्चिम बंगाल के कल्याणी जेएनएम अस्पताल के 77 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है। डॉक्टरों ने ईमेल भेजकर बंगाल हेल्थ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को जानकारी दी है कि वे 14 अक्टूबर से काम बंद करने वाले हैं।डॉक्टरों का कहना है कि वे मानसिक रूप से परेशान हैं और ऐसे हालात में काम नहीं कर सकते हैं। वे अपनी मांगों को लेकर बंगाल सरकार के रवैये से भी परेशान हैं, इसलिए जूनियर डॉक्टरों का साथ देने के लिए वे इस्तीफा देने को तैयार हैं।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply